Article

मौलिक भारत स्थापना दिवस समारोह एवं नई कार्यकारिणी की घोषणा

BY : मौलिक भारत

प्रिय, मित्रों

वन्देमातरम्
दिनांक 3 फरवरी, 2014 को हमारे आंदोलन के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संस्था के मुख्य कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का लक्ष्य स्पष्ट था। अपने पिछले एक वर्ष के कार्यों की समीक्षा एवं आगे के लक्ष्यों का निर्धारण। इसके साथ ही अगले एक वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा।

सत्र का संचालन हमारे राष्ट्रीय संयोजक (अब राष्ट्रीय संरक्षक) पवन सिन्हा जी ने किया। वार्षिक विवरण राष्ट्रीय समन्वयक (अब महासचिव) अनुज अग्रवाल जी ने रखा। चुनाव सुधारों एवं संस्था की आरे से की गयी PIL/ Criminal complaint पर प्रस्तुतीकरण नीरज सक्सेना जी ने किया तथा कर सुधारों पर अर्थक्रांति के प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण मुकेश शर्मा जी ने किया। सत्र को नये अध्यक्ष श्री गजेन्द्र सोलंकी जी एवं नये उपाध्यक्ष श्री उमेश गोड़जी ने भी संबोधित किया। वैज्ञानिक सूर्यप्रकाश कपूर की ओर से भी एक संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण आपदा प्रबंधन पर दिया गया। संस्था के पिछले एक वर्ष के चिंतन व विचार विमर्श के मंथन के अनुरूप निम्न मुद्दाो पर केन्द्रित रहने का निर्णय किया गया है-

1. वैकल्पिक नीतियों पर शोध, निर्माण एवं इनके प्रचार हेतु बौद्धिक समिति/मार्गदर्शक मंडल का गठन।

2. चुनाओं एवं छात्र-छात्राओं के बीच ‘मौलिक जन संवाद’ एवं छात्र सम्मेलन कार्यक्रमों का प्रसार।

3. चुनाव सुधारों, कर सुधारों एवं मतदाता जागरूक अभियान इन तीन मुद्दों पर राष्ट्रव्यापी बहस, RTI/PIL यात्राएं, सम्मेलन, सेमिनार, प्रस्तुतीकरण, संवैधानिक संस्थाओं से विचार विमर्श एवं राजनीतिक दलों पर दबाव बनाना।

4. संगठन को राष्ट्रव्यापी स्वरूप देना एवं एक स्थायी कोष का निर्माण करना तथा अधिक से अधिक समान मानसिकता के दलों, संगठनों व लोगों को एक साथ लाना।

5. ऐसे भी आंदोलन एवं दल जो विदेशी शक्तियों व पैसे के बल पर चल रहे हैं और जनता को व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर दिग्भ्रमित कर रहे हैं, उनका पर्दाफाश अभियान चलाना और भटके हुए लोगों को मौलिक भारत से जोड़ना।

संगठन का ढांचा बहुस्तरीय रहेगा जो निम्न प्रकार रहेगा-
राष्ट्रीय संरक्षक एवं राष्ट्रीय संचालक समिति।
इद्ध राष्ट्रीय सलाहकार समिति।
बद्ध राष्ट्रीय मार्गदर्शक मंडल।
कद्ध राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय परिषद
मद्ध प्रांतीय कार्यकारिणी एवं प्रांतीय परिषद
द्धि जिला कार्यकारिणी एवं जिला परिषद
हद्ध ब्लाक/तहसील कार्यकारिणी एवं परिषद
ग्राम पंचायत कार्यकारिणी एवं परिषद

1. राष्ट्रीय संरक्षकः आध्यात्मिक गुरू एवं ज्योतिषाचार्य श्री पवन सिन्हा जी अब संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक होंगे तथा संस्था के दार्शनिक स्वरूप को स्पष्ट करते रहेंगे।

2. राष्ट्रीय संचालन समितिः मौलिक भारत ट्रस्ट के सभी आठ ट्रस्टी इस समिति के सदस्य होंगे, संस्था के आपातकालीन निर्णय, अर्थप्रबंधन एवं विस्तार के साथ ही सभी प्रकार के मार्गदर्शन के लिए यह समिति उत्तरदायी होगी। इस समिति में नये सदस्यों के प्रवेश का मार्ग खुला है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी का कोई भी सदस्य संस्था में अपने कार्यों व उपलब्धियों के आधार पर इसकी सदस्यता का दावा कर सकता है।

3. राष्ट्रीय सलाहकार परिषदः समाज में सक्रिय व संस्था से अलग किन्तु हमारे कार्यों से प्रभावित प्रतिष्ठित लोग जिनकी कार्यप्रणाली व जीवनशैली अनुकरणीय है और जो संस्था के संचालन मैं अपनी सलाह, विचार व सुझाव दे सकते हैं, इसके सदस्य होंगें। राष्ट्रीय संचालक समिति इसमें विचार विमर्श कर लोगों को जोड़ने की अधिकारी होगी।

4. राष्ट्रीय मार्गदशक मंडलः मौलिक भारत के नीतिपत्र बनाने में इस समूह का विशेष योगदान रहा है। प्रत्येक क्षेत्र पर संस्था के विशेष दृष्टिकोण एवं नीतियों के निर्माण में इस मंडल की विशेष भूमिका रहेगी। एक प्रकार से इसी समिति के सुझावों व विचारों के अनुरूप राष्ट्रीय कार्यकारिणी संस्था का संचालन करेगी। किसी भी विवाद की स्थिति में राष्ट्रीय परिषद की बैठक में निर्णय लिया जा सकेगा।

5. कोर कमेटीः राष्ट्रीय संरक्षक, राष्ट्रीय संचालन समिति, एवं राष्ट्रीय मार्गदशक मंडल को मिलाकर कोर कमेटी का गठन किया जायेगा जो विशिष्ट स्थितियों में निर्णय लेकर बाद में राष्ट्रीय परिषद के मंजूरी ले सकेगी।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी – 21 सदस्य (नव निर्वाचित) इस प्रकार है-

राष्ट्रीय अध्यक्ष – 1 – गजेन्द्र सोलंकी
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – 3
;ंद्ध श्री उमेश गौड़ (विस्तार)
;इद्ध श्रीमती उषा ठाकुर (महिला मामले)
;बद्ध श्री अमरनाथ ओझा (प्रशासनिक मामले)
राष्ट्रीय महासचिव- 1 श्री अनुज अग्रवाल
राष्ट्रीय सचिव-3
;ंद्ध मधुसूदन अग्रवाल (प्रशासन)
;इद्ध जितेन्द्र खुराना (समन्वयक)
;बद्ध नवीन कौशिक (कार्यक्रम आयोजन)
कोषाध्यक्ष-1, राजेश गोयल
सह कोषाध्यक्ष-1, धनंजय सिंह
राष्ट्रीय कार्यालय प्रमुख- श्री संजय शर्मा (कार्यालय प्रबंधन)
राष्ट्रीय कार्यालय सहप्रमुख – 2 श्री रजनीश झा (कार्यक्रम प्रबंधन एवं सम्पर्क)
कानून एवं विधि सलाहकार- राहुल राज मलिक एवं नीरज सक्सेना
युवा वाहिनी- अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, महासचिव- नवनीत कुमार महिला अध्यक्ष- गार्गी शर्मा, महासचिव, अनीता गौतम मीडिया प्रबंधन- श्री नीरज भाटिया एवं रविशंकर आरटीआई प्रकोष्ट- गोपाल प्रसाद

राष्ट्रीय मार्गदर्शक मंडल
संवैधानिक एवं राजनीतिक सुधार – अनुज अग्रवाल, सुसज्जित कुमार
सामाजिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक सुधार – पवन सिन्हा, स्वामी चतुर्वेदी
चुनाव सुधार – नीरज सक्सेना, संजीव गुप्ता, एम.सी. राज, अनंत त्रिवेदी
कर सुधार – अतुल देशमुख, मुकेश शर्मा
महिला – श्रीमती उषा ठाकुर, मेजर संगीता तोमर, इंदू सिंह, डाॅ. अर्चना विनोद
युवा व विद्यार्थी – कर्नल अजय वीर, विराजा महापात्रा
आर्थिक सुधार – अनुज अग्रवाल, डाॅ. तेजवीर सिंह,
विज्ञान, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन – डाॅ. सूर्यप्रकाश कपूर
न्यायिक सुधार – मनीराम शर्मा, डाॅ. अमर नाथ ओझा
प्रशासन एवं पुलिस सुधार – राजेन्द्र धर, नूतन ठाकुर, हेमराज वांगिया
शिक्षा – ईश्वर दयाल बंसल, टी.के. जैन, अजय ‘एकल’
स्वास्थ्य – आशुतोष सिंह, डा. ए.के. सिंह
ग्रामीण विकास, पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन – अरूण तिवारी, समीर कुमार, विश्वास नन्द शास्त्री
नेतृत्व विकास मौलिक जनसंवाद – अनुज अग्रवाल, नेपाल सिंह तोमर, भावेश पांडये एवं छात्र सम्मेलन
विदेश नीति – नीजर कुमार
संगठन विस्तार नीति – गजेन्द्र सोलंकी, सुरेश शर्मा
जन संचार माध्यमों से जनसम्पर्कं – राजेश गोयल, रविशंकर, प्रमोद सैनी, सुरेश चिपलूनकर अफरोज आलम, शशांक शर्मा

नोट: राष्ट्रीय सलाहाकर समिति, राष्ट्रीय परिषद्, एवं प्रांतो की कार्यकारणी के पुर्नगठन का भी प्रस्ताव हैं। पुर्नगठन के उपरान्त सूचना प्रेषित का जायेगी।

धन्यवाद।
दिनांक: 7.02.2014

भवदीय
अनुज अग्रवाल
महासचिव
मौलिक भारत आंदोलन
मो. 9811424443

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *