Article

नयी कार्यकारणी व नव संकल्पों के साथ सम्पन्न हुआ मौलिक भारत का राष्ट्रीय अधिवेशन व स्थापना दिवस

Press Release

नयी कार्यकारणी व नव संकल्पों के साथ सम्पन्न हुआ मौलिक भारत का राष्ट्रीय अधिवेशन व स्थापना दिवस

मौलिक भारत की स्थापना,व्यवस्था परिवर्तन, चुनाव सुधार, लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण के लिए एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ तमाम तरह के आंदोलनों का संचालन करने वाली बौद्धिक व सामाजिक संस्था मौलिक भारत का छठा स्थापना दिवस समारोह और द्वितीय राष्ट्रीय अधिबेशन का आयोजन नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में दिनांक 3 फरवरी 2018 को अत्यंत गरिमापूर्ण वातावरण व सारगर्भित कार्ययोजनाओ पर चर्चा के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में संस्था के महासचिव श्री अनुज अग्रवाल ने गत दो बर्षो में संस्था द्वारा किये गए बीस बड़े कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। संस्था से जुड़े सदस्यों ने कई मुद्दों पर कार्य किया है और वे आज भी कर रहे हैं, श्री अनुज अग्रवाल ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुछ वर्ष पूर्व जब पूरा देश यूपीए के द्वारा किए गए भ्रष्टाचारों से त्रस्त था, देश मे असंतोष बढ़ रहा था, और जनता अपनी जड़ों की तरफ लौटने की फिराक में थी, ऐसे में जब इतने आंदोलन हो रहे थे और कुछ आंदोलन विदेशी हितों से संचालित हो रहे थे। तब राष्ट्रवादी विचारों और राष्ट्रवादी उद्देश्यों को लेकर हमने मौलिक भारत की स्थापना की, समान विचार वाले लोग साथ आए और संस्था का जन्म हुआ। आयोजन में संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की पुस्तिका का अनावरण किया गया।संस्था के किये गए मुख्य कार्यों में हैं कैप्टन विकास गुप्ता द्वारा डीएनडी टोल ब्रिज को हटवाना, अनुज अग्रवाल और नीरज सक्सेना द्वारा चुनाव सुधारों के लिए संघर्ष, जिनमें अरविंद केजरिवाल द्वारा झूठा शपथपत्र दिया जाना हो, और चुनाव लड़ने वालों द्वारा गलत शपथपत्र भरे जाने के लिए संघर्ष, अश्वनी उपाध्याय द्वारा भ्रष्ट नेताओं के लिए 12 फास्ट ट्रैक न्यायालय, और हालिया मौलिक भारत के ट्रस्टी प्रशांत पटेल द्वारा आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द कराने का मुकद्दमा हो। मौलिक भारत ने विकसित गांव और विकसित राष्ट्र की दिशा में भी कदम बढ़ाए हैं। पूर्व सचिव भारत सरकार श्री कमल टावरी के मार्गदर्शन में यह अभियान अब एआईसीटीई के साथ विभिन्न राज्यों में संचालित हो रहा है। इसी प्रकार पिंकी चौधरी द्वारा सनातन संस्कृति की रक्षा हेेतू हज़ारो युवकों को एकजुट करने का कार्य किया गया।आयोजन में नयी कार्यकारणी की भी घोषणा की गई।

राष्ट्रिय कार्यकारणी –

6. राष्ट्रीय कार्यकारिणी –
1. राष्ट्रीय संयोजक – पवन सिन्हा
2. राष्ट्रीय अध्यक्ष – गजेंद्र सोलंकी
3. राष्ट्रिय कार्यकारी अध्यक्ष – कमल टावरी
4 राष्ट्रिय संगठन मंत्री – विकास गुप्ता

5 राष्ट्रीय महासचिव : अनुज अग्रवाल

6. राष्ट्रिय उपाध्यक्ष –

उमेश गौड़ (प्रशासनिक मामले),
नीरज सक्सेना जी (घोटाला खोल एवं प्रशासनिक सुधार ),

श्रीमती उषा ठाकुर (महिला मामले),

राकेश अग्रवाल, ( दिल्ली बचाओ मोर्चा का समन्वय)

डॉ. सुनील मग्गू , ( संगठन विस्तार)

7. मुख्य सलाहकार –

कर्नल देवेंद्र सेहरावत जी ( प्रशासनिक मामले)

श्री प्रदीप गांधी, पूर्व सांसद(संसदीय मामले)

श्री सुदेश अग्रवाल, (राजनितिक मामले)

अनंत त्रिवेदी जी ,(चुनाव सुधार , संगठन विस्तार )

श्री ईश्वर दयाल कंसल ( लोकपाल एवं मुख्य पर्यवेक्षक, कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण)

8 सचिव – सुसज्जित कुमार
9 कोषाध्यक्ष-1, श्री अमरनाथ ओझा
10.. सह कोषाध्यक्ष- राकेश सिंह
11. राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी- प्रमोद सैनी

12 राष्ट्रीय कार्यालयप्रमुख – गोपाल प्रसाद

13 राष्ट्रीय जनसंपर्क प्रमुख : उषा शुक्ला
14 कानून एवं विधि सलाहकार- राहुल राज मलिक एवं प्रशांत पटेल

15 आई टी एवं सोशल मीडिया : शुभम मंगला , सह संयोजक : जतिन गोयल
16. धार्मिक मामले – जितेंद्र खुराना
17. राज्य संयोजक -रणवीर सिंह (हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश, ), जितेंद्र तिवारी( दिल्ली), अश्वनी शंकर, अरविंद मोदी( बिहार एवं झारखण्ड), नाजरीन कृष्णामूर्ति (तमिलनाडु एवं केरल) रामस्वरूप रावत्सरे( राजस्थान), राजस्थान अध्यक्ष : मनोज यादव , संजीव चिकोटिया (मध्य प्रदेश), मनोज खंडेलवाल (उत्तर पूर्व), राजीव कुमार सिंह( पश्चमी बंगाल), हरियाणा प्रांत अध्यक्ष : प्रदीप पंवार,उत्तर प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष : अवनीश सिंह , महासचिव : पिंकी चौधरी, ,अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश : संजीव वर्मा

18. आरटीआई प्रकोष्ट- संजीव गुप्ता
19. संयोजक , महिला मोर्चा – इंदु सिंह

20. संयोजक, युवा मोर्चा – प्रशांत पटेल

21 महासचिव युवा मोर्चा : एस पी सिंह
नवनिर्वाचित सभी सदस्यों ने संस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता हेतु शपथ भी ली।
आयोजन में संस्था से जुड़े हुए उन व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जो मौौलीीके भारत के ष्ट्निर्माण में निरन्तर योगदान कर रहे हैं।
सम्मानित होने वाले व्यक्ति थे:
डॉ कमल टाबरी, प्रशांत पटेल,अश्वनी उपाध्याय,विकास गुप्ता,पिंकी चौधरी,नीरज सक्सेना,संदीप देव।
इस अवसर पर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर परिचर्चा का आयोजन भी किया गया जिसमें संस्था के प्रमुख लोगो ने मिलकर आगे की कार्ययोजना का ढांचा प्रस्तुत किया।

भारतीय शिक्षा, संस्कृति व भाषाओं का संरक्षण कैसे हो
(प्रतिभागी : पवन सिन्हा, अमरनाथ ओझा, गजेंद्र सोलंकी, सीमा गुप्ता )
सुशासन, भ्रष्टाचार उन्मूलन व पारदर्शिता के लिए चुनाव सुधार
( प्रतिभागी : के विकास गुप्ता, डॉ. सुनील मग्गू, राकेश अग्रवाल, संजीव गुप्ता , प्रशांत पटेल)
विकसित गाँव से कैसे होगा विकसित भारत?
( प्रतिभागी : डॉ कमल टावरी, गोपाल प्रसाद, , उमेश गौड़, अनुज अग्रवाल,सुसज्जित कुमार, )

संविधान की कथा सुंनाने वाले पूर्व चीफ कमिश्नर आयकर श्री गिरीश पांडे जी के उदबोधन से सभी बहुत प्रभावित हुए।
आयोजन में आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा, ओज के कवि श्री गजेंद्र सोलंकी, श्री राजेश गोयल, जितेंद्र तिवारी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

भवदीय

गजेंद्र सोलंकी अनुज अग्रवाल
अध्यक्ष महासचिव
09811137873 09811424443

www.maulikbharat.org

www.maulikbharat.co.in

03/02/2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *