Maulik Bharat News topclass

कौन रोक सकेगा सनातन संस्कृति के इस प्रवाह को

कौन रोक सकेगा सनातन संस्कृति के इस प्रवाह को
– अनुज अग्रवाल
क्या आपने महसूस किया कि देश एक व्यापक सांस्कृतिक क्रांति के दौर से गुजर रहा है। बाबा रामदेव ने पिछले कुछ बर्षों जैसे योग व आयुर्वेद को देश दुनिया मे घर घर पहुंचा दिया वैसे ही बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश का छट पर्व, गुजरात का गरबा,महाराष्ट्र की गणेश पूजा और बंगाल की दुर्गा पूजा व पंडाल , उत्तर की रामलीला व कृष्णलीला अब पूरे देश मे धूमधाम से मनाए जाने लगे। अब दक्षिण का भोजन व फिल्में उत्तर की मजबूरी सी बन गयी हैं। देश में कांवर लाने वाले लोग पिछले एक दशक में 4 गुना हो चुके हैं और अब 4 करोड़ से ज्यादा कांवर देश मे प्रतिबर्ष लाए जाने लगे है। देश मे चार धामो,12 ज्योतिर्लिंग, नो देवियों के साथ ही वैष्णो देवी, कामाख्या , साई पीठ व तिरूपति के तीर्थयात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ चुकी है। हमारे कुम्भ व अर्धकुंभ अब महाआयोजन बन चुके हैं व दसों करोड़ लोग अब कुम्भ स्नान करते हैं। न जाने कितने पीठ व धर्मस्थल हर क्षेत्र में जन की आकांक्षाओं का केंद्र बन चुके हैं देश मे मंदिरों,मठों व आश्रमों की संख्या अब 25 से 30 लाख से अधिक हो चुकी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाने वाली कुल पोस्ट का दो तिहाई धार्मिक हैं। देश मे आम आदमी का आर्थिक विकास होने के साथ ही धर्मिकता में हुई अपरिमित वृद्धि विचारणीय है। भारत व्रतों, त्योहारों व उत्सवों का देश है। यह उत्सवधर्मिता हमारी जीवंतता व भरपूर आनंद व मस्ती में जीने की जिजिविषा को बताते हैं। बाज़ार, कट्टरपंथी इस्लाम व पश्चिमी संस्कृति लगातार हमे तोड़ने, बिखेरने व पदभ्रष्ट करने की कोशिशें सरकार, सिनेमा, मीडिया,कारपोरेट व न्यायपालिका (इन्होंने तो रामजन्मभूमि तक को बंधक बना रखा था)की मदद से करने की कोशिशें करती रहती हैं। मगर सनातन संस्कृति के प्रवाह में ये टिक नहीं पा रही। हम उल्टे उनके खेल का सनातनीकरण कर लेते हैं। इतने विशाल परिवर्तनों के बाद भी हम अपनी ताकत समझ नहीं पा रहे शायद। अब समय है इस धर्मिकता के साथ हर भारतीय की आध्यात्मिक उन्नति के प्रयास भी होने चाहिए और भारत पुनः अपने नाम के अनुरूप ज्ञान योग की ओर बढ़े। जिस दिन हम सब मे इस ताकत की सांझा समझ विकसित हो जाएगी और हम ज्ञान व आध्यात्मिक क्रांति की ओर बढ़ जाएंगे तब वसुधेभ कुटुम्बकम की भावना सर्वव्यापक हो जाएगी व पूरी दुनिया सनातनी हो जाएगी।
अनुज अग्रवाल
अध्यक्ष, मौलिक भारत
www.maulikbharat.co.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *